उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में कांग्रेस ने ठोंकी चुनावी ताल…भाजपा से नाराज नेताओं ने थामा हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने हल्द्वानी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को स्वराज आश्रम में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार को जनता तक पहुँचाएं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव में जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है और कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि पार्टी पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

इस अवसर पर भाजपा से नाराज कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनमें हल्द्वानी नगर निगम के पूर्व अपर मुख्य अधिकारी विजेंद्र चौहान, पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजू रावत और रामगढ़ के ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। प्रदेश सह-प्रभारी मनोज यादव, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव गुरदीप सप्पल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में