उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कानून-व्यवस्था पर चिंता… सड़कों पर कांग्रेस का गुस्सा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ती अपराध दर और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को सड़कों पर उतर गई। देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता राजभवन की ओर कूच कर रहे हैं। कूच से पहले परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में नेताओं ने सरकार पर बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों के आतंक जैसे मुद्दों पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

16 फरवरी, सोमवार को लोक भवन कूच से पहले परेड ग्राउंड में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते नजर आए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए आज देहरादून की सड़कों पर जन सैलाब उतर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और “जंगल राज” का माहौल व्याप्त है। अपराधों के बढ़ने से जनता भय में जी रही है।

यशपाल आर्य ने बेरोजगारी और पलायन की समस्या को भी उठाया और कहा कि प्रदेश में नौजवानों के लिए रोजगार खत्म हो गए हैं, विद्यालय बंद हो रहे हैं और अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

जनसभा के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे। सभा में नेताओं ने लगातार जनता के गुस्से और नाराजगी को आवाज़ दी, जिससे आगामी प्रदर्शन और आंदोलन की तैयारी का संकेत मिला।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में