उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में विकास कार्यों की खुली पोल…निरीक्षण में आयुक्त ने लगाई अधिकारियों की क्लास

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से संचालित सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

आयुक्त ने कैंप कार्यालय से पैदल मंगल पड़ाव तक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा शनि बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण कार्यों में देरी हो रही है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही यूयूएसडीए के अधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की सख्ती-सरकार का यू-टर्न...उत्तराखंड में इस अफसर का ट्रांसफर आदेश रद्द

दीपक रावत ने शहर में निर्माण कार्यों के कारण विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों और आमजन को हो रही असुविधा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूरा किया जाए और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर मंडराया बारिश का खतरा!...पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल, इन जिलों में बड़ा अलर्ट

बरेली रोड पर हाल ही में हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्घटना संभावित स्थान पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय कभी भी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन न चलाएं, क्योंकि यह गंभीर यातायात नियम उल्लंघन होने के साथ-साथ जानलेवा हादसों का कारण बन सकता है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को दुर्घटना संभावित मार्गों पर शीघ्र चेतावनी संकेतक (साइनेज) लगाने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC का बड़ा ऐलान...लोअर PCS इंटरव्यू की तारीख जारी; जानें पूरा शेड्यूल

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना निदेशक यूयूएसडीए मृदुला सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत सिंह, उपजिलाधिकारी मोनिका, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष सिंह सहित विद्युत, पेयजल एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में