उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

“अपना ही माल समेट लो”… कांग्रेस पर सीएम धामी का तीखा तंज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कुछ नेताओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बारे में दावा किया जा रहा है कि वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए हैं, उनमें से कोई भी वर्तमान में भाजपा का सदस्य नहीं था।

देहरादून में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि कुछ लोग वर्षों पहले ही पार्टी से निष्कासित हो चुके थे या अलग हो चुके थे। उनके मुताबिक, “कोई पांच साल पहले निकाला गया, कोई दस साल पहले। कुछ लोग चुनाव हारने या अन्य कारणों से बाहर हुए थे—तो उन्हें भाजपा का नेता कैसे कहा जा सकता है?”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!...इस विभाग में कई बड़े अधिकारियों के तबादले

उन्होंने कांग्रेस पर “झूठा नैरेटिव” फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार उन्हीं लोगों को शामिल किया जा रहा है, जिन्हें पहले बाहर किया जा चुका है। धामी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सच्चाई सामने रखें। उन्होंने कहा कि “झूठ ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकता और अफवाहें अंततः सामने आ ही जाती हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  क्या उत्तराखंड में लौट रहा है कोरोना?... हल्द्वानी में नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इस बीच, कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई नेताओं ने पार्टी जॉइन की। इनमें रुद्रपुर से दो बार विधायक रहे राजकुमार ठुकराल, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, भीमताल क्षेत्र के लखन सिंह और मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर!... 17 पार्टियां डीलिस्ट, अब इन नामों पर नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में