उत्तराखण्ड गढ़वाल मौसम हरिद्वार

शीतलहर का कहर…इस जिले में आंगनबाड़ी केंद्र छह दिन बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे के कारण तापमान गिरकर शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

शीतलहर को देखते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हरिद्वार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 से 10 जनवरी 2026 तक छह दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभागीय कार्यों और बीएचएलओ से संबंधित गतिविधियों को जारी रखेंगी। इस संबंध में आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, हरिद्वार द्वारा जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सलाह दी है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम करें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में