उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

सियासी और कानूनी जंग!… अंकिता हत्याकांड में सीएम धामी की स्पष्ट चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर बने माहौल के बीच राज्य सरकार गंभीर नजर आ रही है। वीआईपी से जुड़ी चर्चाओं के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद पहल करते हुए अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया।

बुधवार रात देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीएम धामी से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके सामने रखीं। इस मुलाकात के बाद गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को लेकर अपना पक्ष सार्वजनिक किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और बहन-बेटियों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अंकिता की मृत्यु के बाद सबसे अधिक पीड़ा उसके माता-पिता ने झेली है। सरकार उनकी भावनाओं और मांगों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों द्वारा रखी गई सभी मांगों पर सरकार विचार करेगी और उचित निर्णय लिया जाएगा।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया अपने स्तर पर जारी है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप कार्रवाई हो रही है और एसआईटी भी स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। इसके अलावा जो भी अन्य कानूनी पहलू हैं, उन पर सरकार मंथन कर रही है। विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 15 दिनों में प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा की गई। कुछ लोगों ने जनता को गुमराह कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और सड़कों पर प्रदर्शन कर अस्थिरता फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के जरिए जनता को भ्रमित किया है, उन्हें उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

सीएम धामी ने यह भी कहा कि हाल ही में सामने आए ऑडियो को लेकर भी संबंधित लोगों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जनता सब कुछ देख रही है और ऐसे संवेदनशील मामलों में जिम्मेदाराना व्यवहार की अपेक्षा रखती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में