उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

सीएम धामी का बड़ा संदेश…‘मन की बात’ सिर्फ कार्यक्रम नहीं, देश को जोड़ने का मजबूत जरिया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। उन्होंने इस कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणादायी और सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता युवक का मिला कंकाल, जताई जा रही ये आशंका

रविवार को मुख्यमंत्री धामी रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गरमाई सियासत!...पुलिस ने रोका नेताओं का काफिला, हाईवोज्टेज ड्रामा

यहां मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा... हल्द्वानी में हाई-लेवल बैठक, तैयारियों पर बड़ा फोकस

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में