इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी

सीएम धामी का बड़ा ऐलान…सहकारिता से बदलेगा पहाड़, होगा ये काम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ‘सहकारिता से पर्यटन विकास’ थीम पर आयोजित सहकारिता मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह मेला स्थानीय सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों के उत्पादों को बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का साधन है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक विकास की आधारशिला भी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है, जिससे इस क्षेत्र की वैश्विक महत्ता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

सीएम धामी ने जानकारी दी कि राज्य में 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण हो चुका है, 24 समितियां जन औषधि केंद्र के रूप में काम कर रही हैं, जबकि 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि 800 नए पैक्स बनाए गए हैं और मिलेट मिशन के तहत मंडुवा की MSP बढ़ाई गई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

उन्होंने कहा कि राज्य में 1.70 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो सहकारिता के मजबूत प्रभाव का प्रमाण है।

हल्द्वानी में तेजी से बढ़ते विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कैंसर संस्थान का निर्माण, रिंग रोड एवं बायपास परियोजनाएं, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूमि हस्तांतरण, जमरानी बांध, एस्ट्रो पार्क, खेल विश्वविद्यालय, सीवेज–वेस्ट प्रबंधन, बहुमंजिला पार्किंग सहित कई परियोजनाएं तेज गति से चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कानून–व्यवस्था सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और ऑपरेशन कालनेमि जैसे कदमों ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों और समितियों को 16.97 करोड़ रुपये तथा एनआरएलएम समूहों को 75.50 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से हल्द्वानी और पूरे जनपद में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक राम सिंह केड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में