अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

महादेव की नगरी पहुंचे सीएम धामी… जागेश्वर धाम से दिया पूरे उत्तराखंड को बड़ा संदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान जागेश्वर महादेव और वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  फाइल निपटाने के लिए मांगे थे पैसे!...कुमाऊं में विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा रिश्वतखोर, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए सभी को वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नहाने गए थे दो बच्चे...पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह से ही धाम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई चिंता...कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, करंट से गई बच्ची की जान

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, मंदिर समिति की कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में