उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!…मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे देखते हुए देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में एहतियात के तौर पर मंगलवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

मौसम विभाग ने टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में