उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं हिल दर्पण

कोतवाली में सत्ता बनाम वर्दी!…विधायक प्रतिनिधि और महिला कांस्टेबल में भिड़ंत, VIDEO VIRAL

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर खाकी और खादी आमने-सामने नजर आए। इस बार मामला रुद्रपुर का है, जहां भाजपा विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि और एक महिला कांस्टेबल के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में बातचीत के जरिए विवाद सुलझा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप कोतवाली में पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। कार्यक्रम से पहले विधायक के प्रतिनिधि (पीए) सोनू वर्मा कोतवाली पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब वे कोतवाल के कक्ष की ओर बढ़े तो ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने उन्हें रोक लिया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर तक जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

घटना पर विधायक शिव अरोरा ने नाराजगी जताई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल को उनके प्रतिनिधि की पहचान नहीं थी, जिससे गलतफहमी की स्थिति बनी। बैठकर बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया। विधायक ने यह भी कहा कि थाने में आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और पुलिस अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

वहीं ट्रांजिट कैंप कोतवाली के उपनिरीक्षक महेश कांडपाल के अनुसार महिला कांस्टेबल पिछले दस दिनों से एक किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। किशोरी को सकुशल बरामद कर थाने लाया गया था और महिला कांस्टेबल रातभर जागी हुई थी। इसी दौरान सोनू वर्मा कोतवाल के कार्यालय का गेट खोलने लगे तो महिला कांस्टेबल ने उनसे पूछताछ की। थकान के कारण उनकी आवाज कुछ तेज हो गई, जिससे गलतफहमी बढ़ी और विवाद की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया। फिलहाल यह प्रकरण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में