उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

संगठन विस्तार को लेकर भाजपा में मंथन तेज!…अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता से की चर्चा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद अल्पसंख्यक मोर्चे ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से 2027 का बिगुल!... भाजपा ने तय किया जीत का पूरा प्लान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार अहमद के कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अल्पसंख्यक मोर्चे की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से धरातल तक पहुंचाने पर मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर फिर गरमाई सियासत... धामी के बयान से कांग्रेस में हलचल

अनीस गौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संवाद से संगठनात्मक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

बैठक में संगठन विस्तार के साथ जनसेवा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार अहमद व राव जमीर, प्रदेश प्रवक्ता जहीर अंसारी और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक यूसुफ मलिक मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में