उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

कुर्सियां बदलीं, जिम्मेदारियां बदलीं…पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादलों का दौर देखने को मिला है। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजधानी देहरादून में  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गुरुवार रात यह तबादला सूची जारी की। इसके तहत कोतवाली पटेल नगर में प्रभारी रहे चंद्रभान अधिकारी के हरिद्वार ट्रांसफर के बाद अब यह जिम्मेदारी इंस्पेक्टर विनोद गुसाई को सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक राजीव रौथान को पुलिस लाइन से विकासनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

इसके अलावा कई सब इंस्पेक्टरों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। नवीन डंगवाल को जौलीग्रांट से रानीपोखरी, दुर्गेश कोठियाल को विकासनगर से बसंत विहार और अजय भट्ट को बसंत विहार से विकासनगर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी को डालनवाला से साइबर क्राइम सेल में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

जैनेंद्र राणा को ऋषिकेश से बिधौली चौकी, प्रवीण सैनी को बिधौली से ऋषिकेश, चिंतामणि मैथानी को एसओजी ग्रामीण से जॉलीग्रांट, शिवदत्त जमलोकी को पटेल नगर से डोईवाला और मीनू यादव को ऋषिकेश से रायवाला भेजा गया है। वहीं सूरज कंडारी और बलवीर सिंह को पुलिस लाइन से चकराता थाना में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में फायरिंग...ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में