उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

कुर्सी बदली, जिम्मेदारी नई…27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले

खबर शेयर करें -

कुर्सी बदली, जिम्मेदारी नई…27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले

यूपी की योगी सरकार ने सोमवार की शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें एक महानिरीक्षक भी शामिल हैं। प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को लखनऊ में ही पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल है। इसके अलावा कई जिलों में सिटी एसपी और एसपी ग्रामीण को भी बदला गया है। चार एसपी ऐसे हैं, जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का कप्तान बनाया गया है।

तबादला लिस्ट के अनुसार राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में तैनाती दी गई है। श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा से सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक, महोबा से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

विद्यासागर मिश्र को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया है। राजेश कुमार-।। को पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी से सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ बनाया गया है। आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

अमित कुमार आनन्द को पुलिस अधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। ईलामारन जी. को पुलिस अधीक्षक, मऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा बनाया गया है। डॉ दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, जालौन से सेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

राम नयन सिंह को पुलिस अधीक्षक, बहराइच से सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर बनाया गया है। सोमेन्द्र मीना को पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक, रामपुर भेजा गया है।

डॉ दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। निपुण अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद भेजा गया है। कमलेश बहादुर को सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मऊ बनाया गया है।

विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बहराइच नियुक्त किया गया है। लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, अमरोहा भेजा गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

शशांक सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, महोबा भेजा गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज नियुक्त किया गया है। आकाश पटेल को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, चन्दौली बनाया गया है।

सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी भेजा गया है। मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

आदित्य बंसल को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़ बनाया गया है। अमृत जैन को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर भेजा गया है। महादिक अक्षय संजय को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले