उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

हमलावर की रिहाई पर जश्न………….वीडियो वायरल, एसएसपी का कड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में हिंदू युवती पर दराती से हमला करने के आरोपी को जमानत मिलने पर ढ़ोल और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। बाइक के साथ निकले जुलूस का वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कड़ा रूख अपनाया। इस मामले में 12 आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया। इनमें से आठ को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

बता दें कि शहर के खालसा मोहल्ले में फरवरी 2024 में बहन के साथ ट्यूशन जा रही युवती पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी और उसके भाई को जमानत मिल गई। जमानत पर छूटने के बाद दोनों के परिजनों और परिचितों ने बकायदा हीरो की तरह ढोल बजाकर उनके स्वागत में आतिशबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!...भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

सोमवार की देर रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसएसपी के एक्शन के बाद बाद वीडियो में दिखाई दे रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने 12 में से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 72 घंटे भारी!...उत्तराखंड में मौसम का कहर, कई जिले हाई अलर्ट पर

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रउफ पुत्र शहबुददीन निवासी मौ0 खालसा थाना काशीपुर, अरबाज खान पुत्र फिरासत उल्लाखान, अनस पुत्र राहत अली खान, साहिल पुत्र इन्तखाब हुसैन, सुभान पुत्र युसूफ, फैसल आलम पुत्र परवेज आलम, अयान अली पुत्र मौ0 अकरम, वसीम पुत्र इस्तयाक हुसैन हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में