उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बीजेपी नेता से मारपीट… तूल पकड़ा मामला, वन रेंजर समेत 3 पर FIR

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीजेपी नेता एवं ग्राम प्रहरी के साथ मारपीट के आरोप में खटीमा वन रेंज के रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई न होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विपिन राणा, जो बीजेपी अनुसूचित जनजाति चकरपुर मंडल के अध्यक्ष और ग्राम प्रहरी भी हैं, ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इसी को लेकर रविवार को बीजेपी चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन भी सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पीड़ित विपिन राणा ने बताया कि उन्हें एक वन बीट अधिकारी ने वन चौकी बुलाया, जहां बिना किसी बातचीत के उनके साथ मारपीट की गई और फिर जंगल में ले जाकर भी पिटाई की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और एक वीडियो भी बनवाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खटीमा वन रेंज के रेंजर हरेंद्र बिष्ट, वन बीट अधिकारी गंगा राम (गोसीकुआ) और सुंदर सिंह (चकरपुर) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी को सौंपी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में