उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

कार बनी सट्टे का अड्डा…लैपटॉप-मोबाइल से खुली ‘डिजिटल कुंडली’

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, 92 हजार रुपये नकद और सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। इसी दौरान एसओजी टीम से सूचना मिली कि सिडकुल आनंदपुर रोड स्थित धर्मकांटे के पास एक व्यक्ति सफेद होंडा सिटी कार में बैठकर आईपीएल मैच पर अवैध सट्टा चला रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को घेर लिया। जांच के दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति लैपटॉप पर काम करता हुआ पाया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत सिंह सैनी, निवासी पालम कॉलोनी, नई दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर लैपटॉप में आईपीएल सट्टेबाजी का पूरा रिकॉर्ड मिला, जिसमें ग्राहकों के नाम, टीमों के नाम, दांव की रकम और पूरा हिसाब दर्ज था।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके अलावा वाहन से पांच अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े वॉयस मैसेज, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट मिले। एक बैग से कैलकुलेटर, चार्जर और 92 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिसे पुलिस ने अवैध सट्टे से अर्जित धन बताया है।

पुलिस ने मौके से होंडा सिटी कार को भी सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े सट्टा गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही यह काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसी दौरान उधम सिंह नगर के खटीमा नगर से एक और आपराधिक घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक ही रात में व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन व्यापारियों की दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में