उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। क़ानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से दरोगाओ के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। महकमे में हुए इन व्यापक तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसी कड़ी में प्रमेंद्र सिंह डोबाल का तबादला कर उन्हें देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वे अब तक हरिद्वार जिले में एसएसपी के पद पर तैनात थे। देहरादून में तैनात रहे अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है।
हरिद्वार से कार्यमुक्त होने से पहले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार शाम को जिले में तैनात 14 दरोगाओं के तबादले कर दिए। एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार—
* रानीपुर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान को लक्सर कोतवाली भेजा गया।
* मंगलौर कोतवाली के दरोगा प्रदीप कुमार को रानीपुर में एसएसआई बनाया गया।
* लक्सर कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी बनाया गया।
* रफत अली को मंगलौर से एसपी देहात कार्यालय भेजा गया।
* प्रवीण बिष्ट को गंगनहर से मंगलौर बाजार चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।
* वीरेंद्र सिंह नेगी को भिक्कमपुर से अस्पताल चौकी गंगनहर भेजा गया।
* नीरज सिंह रावत को रायसी से काली नदी चौकी प्रभारी बनाया गया।
* बलवीर सिंह डोभाल को बाजार चौकी से सप्त ऋषि चौकी भेजा गया।
* अंशुल अग्रवाल को सप्तऋषि से ज्वालापुर बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी गई।
* कर्मवीर सिंह को लक्सर से भगवानपुर के तेजपुर चौकी प्रभारी पद पर भेजा गया।
* अजय लाल को पथरी से रायसी चौकी प्रभारी बनाया गया।
* महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से कनखल थाने में तैनाती मिली।
* राकेश कुमार को बाजार चौकी से ज्वालापुर कोतवाली भेजा गया।
* देवेंद्र सिंह को रानीपुर से मंगलौर कोतवाली स्थानांतरित किया गया।
सूत्रों के अनुसार, देहरादून में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। ऐसे में प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून की कमान सौंपी गई है, जबकि हरिद्वार में नए एसएसपी के रूप में नवनीत सिंह भुल्लर जिम्मेदारी संभालेंगे।


