उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौत हिल दर्पण

घर से निकला और फिर नहीं लौटा… 3 दिन बाद पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तीन दिन से लापता चल रहे युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है. घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र के निर्मल नगर गांव में रहने वाले 25 वर्षीय हर्षित साना, पुत्र हरेंद्र साना, बृहस्पतिवार को घर से निकले थे लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

रविवार को उस समय मामला सामने आया जब पशु चराने गए एक व्यक्ति ने सिडकुल फेस-टू के पास बैगुल नदी के किनारे एक पेड़ पर शव लटका देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हर्षित साना के रूप में की और परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, हर्षित की शादी लगभग चार महीने पहले ही हुई थी। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और सिडकुल क्षेत्र में नौकरी कर घर का भरण-पोषण करता था। उनके पिता गांव में ही एक दुकान चलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में