उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

उत्तराखंड में गरजा बुलडोजर!…अवैध मजार पर बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार का अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

किच्छा-पंतनगर हाईवे पर एम्स के पास रेलवे की जमीन पर बने एक अवैध मजार को जिला प्रशासन और भारतीय रेलवे की संयुक्त टीम ने तड़के सुबह बुलडोजर चलाकर हटा दिया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इज्जतनगर रेलवे मंडल की ओर से मजार प्रबंधन को पहले ही कई नोटिस जारी किए जा चुके थे। 26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को दिए गए नोटिसों में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संबंधित पक्ष ऐसा करने में नाकाम रहा। इसके बाद 25 अप्रैल 2026 को रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, जिसके आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और मौके से कोई संवेदनशील सामग्री या अवशेष नहीं मिले।

प्रशासन का कहना है कि यह अवैध निर्माण रेलवे की विस्तार योजना के साथ-साथ बरेली-नैनीताल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहा था। ऐसे में सार्वजनिक विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे हटाना जरूरी था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

राज्य सरकार की सख्त नीति के तहत अब तक उत्तराखंड में 582 से अधिक अवैध निर्माणों को सरकारी भूमि से हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में