उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

उत्तराखंड में बुलडोजर एक्शन…अवैध मजार जमींदोज, भारी पुलिसबल तैनात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकार का अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार सुबह एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत प्रशासन ने हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

इस दौरान मौके पर तेहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार यूसुफ अली, लेखपाल प्रवीण त्यागी, कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात था, ताकि क्षेत्र में कोई तनाव न उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

हरिद्वार जिले में इससे पहले भी प्रशासन और वन विभाग की टीम ने सरकारी जमीनों पर बने अवैध धार्मिक निर्माणों को हटाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कहा था कि कुछ तत्व “लैंड जिहाद” के माध्यम से सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान देवभूमि की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में