उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम मौत हिल दर्पण

भाई ने भाई को मारी गोलियां!… उत्तराखंड में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में जमीनी विवाद का खौफनाक अंजाम सामने आया है। भूमि विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकेनिया सकेनिया गांव निवासी 60 वर्षीय सर्वेश्वर सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह को उनकी ही घर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

सूचना के अनुसार, यह घटना बीती देर रात हुई, जब विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि घटना में उनके भाई सर्वजीत सिंह शामिल थे। गोली लगने से सर्वेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही गदरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रुद्रपुर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में यह मामला जमीन के विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस परिवार की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तह तक जाएगी। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से न्याय की जल्द मांग कर रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में