उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

छतों पर ईंट-पत्थर और गांव में तनाव…उत्तराखंड में ड्रोन ने खोला बड़ा राज, एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को पुलिस ने गांव में अभियान चलाकर 51 लोगों का शांतिभंग में चालान किया। इससे पहले इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

यह मामला हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव का है, जहां कुछ दिन पहले नाली और पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पर मौसम की बड़ी मार!... 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए पुलिस गांव में नियमित निगरानी कर रही थी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन कैमरे के साथ गांव पहुंची। ड्रोन से की गई निगरानी के दौरान कई घरों की छतों पर ईंट और पत्थर रखे हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से छतों पर रखे गए ईंट-पत्थर हटवाए और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  धरती खिसकी, पुल टूटा, नदी उफनी… नैनीताल में बारिश ने मचाई तबाही, राहत-बचाव शुरू

पुलिस ने गांव में संभावित तनाव को देखते हुए 22 महिलाओं और 29 पुरुषों समेत कुल 51 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बनेगा मंत्री, किसकी जाएगी कुर्सी?... मोदी कैबिनेट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

खुफिया विभाग और स्थानीय सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को आशंका थी कि दोनों पक्षों के बीच फिर से तनाव बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ड्रोन निगरानी और सतर्कता को और तेज कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे गांव में हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में