उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई- रिश्वत लेते दरोगा को पकड़ा, एसएसपी का कड़ा रवैया

खबर शेयर करें -

शिकायतकर्ता से मांगी गई थी चार हजार की रिश्वत, हुआ निलंबित

हल्द्वानी/ रूद्रपुर। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है। केलाखेड़ा में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। वह फरियादी से चार हजार रूपये ले रहा था। इधर एसएसपी ने सख्त रवैया अपनाते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसका अपने गांव गणेशपुर में मकान बन रहा है। जिसके लिये उसने अपने पड़ोसियों से लाईट ली हुयी थी। जिस कारण बिजली विभाग के जेई द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरुद्ध थाना कैलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिस पर कैलाखेड़ा थाने में तैनात दरोगा मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में 4000 रूपये की मांग की जा रही है। यह शिकायत जांच में सही पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

इस पर विजिलेंस की टीम गठित की गई। इस क्रम में मंगलवार को टीम ने दरोगा को चार हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।  निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। वहीं इस मामले एसएसपी ऊधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने सख्त रवैया अपनाते हुए आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में