उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं राजनीति हिल दर्पण

‘बूथ लुटना नहीं चाहिए’… खरगे ने कांग्रेस नेताओं को दिया सख्त संदेश, 2027 के लिए बनाई रणनीति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में चुनावी शंखनाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तराई में पार्टी नेताओं के साथ मंथन कर चुनावी रणनीति को धार दी। रविवार को उन्होंने नई प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा सीटवार संगठन और सियासी हालात का फीडबैक लिया।

खरगे के दौरे के दौरान कांग्रेस ने संगठन को चुनावी मोड में लाने का संकेत दिया। पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी उनके उत्तराखंड पहुंचने से एक दिन पहले किया गया था। रविवार को नई टीम के साथ बैठक में खरगे ने संगठन की मजबूती से लेकर बूथ प्रबंधन तक कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में नया नाम!... ‘एमबीबीएस वे’ संचालक गिरफ्तार

शनिवार देर शाम रुद्रपुर पहुंचे खरगे ने एक होटल में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार कांग्रेस की स्थिति, संगठन की सक्रियता और जनता के बीच पार्टी की पकड़ को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में खरगे ने पार्टी नेताओं को ‘विनर प्लान-2027’ के तहत चुनावी रणनीति पर काम करने का संदेश दिया। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें आक्रामक तरीके से उठाने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस अब राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को भी चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की बड़ी तैयारी!... करीब 40 सवालों से तैयार होगा आबादी का पूरा डेटा

खरगे ने नेताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर निकलता है। इसके लिए युवाओं को बूथ की जिम्मेदारी देने और हर कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने की रणनीति पर जोर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी बूथ स्तर पर करने की बात कही गई।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार उन मुद्दों की भी पहचान की गई, जिनको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी या असंतोष है। नेताओं से इन समस्याओं को जनता के बीच मजबूती से उठाने और सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करने को कहा गया।

खरगे ने हल्द्वानी की जनसभा में जुटी भीड़ का उल्लेख करते हुए पार्टी नेताओं का उत्साह भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनता में बदलाव की इच्छा दिखाई दे रही है, लेकिन इस माहौल को वोट में बदलने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात!... छह समितियों को मिला 22 लाख का बोनस

कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक के बाद पार्टी का फोकस अब संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर रहेगा। विधानसभा सीटवार स्थानीय मुद्दों की पहचान, बूथ प्रबंधन, युवाओं की भागीदारी और पार्टी की एकजुटता को कांग्रेस के ‘विनर प्लान-2027’ का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में