उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बीच सड़क खूनी झड़प!… महिलाओं में दे दनादन, VIDEO हुआ वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष प्रेमनगर थाने से कुछ दूरी पर मुख्य हाईवे पर पहुंच गए। यहां दोनों ओर से लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। वायरल वीडियो में कई लोग सड़क पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ सड़क किनारे पड़ी ईंटें उठाकर दूसरे पक्ष पर फेंक रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का ‘अलर्ट मोड... सड़कें बंद, यात्रा प्रभावित; अगले 3 घंटे भारी

झड़प में युवकों के अलावा महिलाएं और युवतियां भी शामिल नजर आ रही हैं। अचानक सड़क पर हुए इस बवाल से राहगीरों में भी दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं और उनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हालांकि, घायलों की वास्तविक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने दिया जन्माष्टमी का तोहफा!...उत्तराखंड से यहां तक स्पेशल ट्रेन, जानें कब-कब चलेगी

प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर के मुताबिक अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया है और अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ से गरमाई सियासत!... अब सीएम आवास घेरेगी कांग्रेस, राहुल के आने की चर्चा

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के कुछ लोगों के अस्पताल में उपचार कराने की जानकारी सामने आई है। केहरी गांव में मुख्य हाईवे पर हुए इस विवाद ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामूली कहासुनी आखिर किस वजह से इतनी बड़ी हिंसक झड़प में बदल गई और इसमें कितने लोग शामिल थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में