उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

छात्रा से छेड़छाड़ के बाद ब्लैकमेलिंग, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। पतंजलि मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। छात्रा की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हरियाणा के गोहाना की युवती कनखल क्षेत्र में किराए पर रहकर पतंजलि पतंजलि मेडिकल कालेज से पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पूर्व में आरोग्यम सिटी में कमरा किराए पर लिया था। अनुभव त्यागी ने उसे कमरा उपलब्ध कराया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

आरोप है कि नजदीकी बढ़ने पर उन्होंने एक दूसरे के साथ फोटो ली थी। कुछ समय बाद दोस्ती खत्म होने पर वह उन फोटो को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि उस वक्त शिकायत करने पर उसने अपनी गलती मानकर भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने का वायदा किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद वह फिर से उसे परेशान करने लग गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में