उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से हल्द्वानी में शुरू होने जा रही है। रामपुर रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ ही विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में संगठन और आगामी कार्यक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिनभर हल्द्वानी में रहेंगे और विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। सभी बैठकें हल्द्वानी में आयोजित की जाएंगी।


