उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में बीजेपी का चुनावी धमाका!… राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से बढ़ी सियासी गर्मी

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहली बार अध्यक्ष बनने के बाद तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान वे संगठनात्मक बैठकों के जरिए प्रदेश नेतृत्व, मंत्रियों, विधायकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

नितिन नबीन आज शाम करीब 6 बजे देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया है। पहुंचने के बाद वे सबसे पहले भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ अलग बैठक कर संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

29 मई को नितिन नबीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीसी खंडूड़ी के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। दिनभर में सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी टीम और पार्टी प्रवक्ताओं के साथ भी अलग से बैठक की जाएगी। शाम को वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ समितियों, मंडल कार्यकारिणी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस दौरान संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बीजेपी इस दौरे को मिशन 2027 की तैयारी का अहम चरण मान रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में