उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी एंट्री!…116 कार्यकर्ताओं को मिली पार्षद की कुर्सी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मनोनीत सदस्यों को नगर निकाय बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

देहरादून नगर निगम में कुल 20 पार्षद मनोनीत किए गए हैं। सूची में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि इन मनोनीत सदस्यों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं, नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को नगर निगम बोर्ड के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से 2027 का बिगुल!... भाजपा ने तय किया जीत का पूरा प्लान

देहरादून नगर निगम के लिए जारी सूची के अनुसार विजय भट्ट, अवनीश कोठारी, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, कमल थापा, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार और रोखर नौटियाल को पार्षद मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका...इस दिग्गज नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

इसके अलावा विनय कुकशाल, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के. लक्ष्मी और खेमराज उनियाल को भी नगर निगम में मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर फिर गरमाई सियासत... धामी के बयान से कांग्रेस में हलचल

सरकार के इस फैसले के बाद अब मनोनीत पार्षद नगर निगम बोर्ड की बैठकों में भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को सामने रख सकेंगे। स्थानीय स्तर पर सड़क, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में