उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति रामनगर हिल दर्पण

मतगणना के बीच ‘जश्न का धमाका’…उत्तराखंड में ढोल-नगाड़ों पर झूमे बीजेपी कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

देश के पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में संकेत मिलने के बाद रामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

रामनगर में बीजेपी विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए। साथ ही मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि विभिन्न राज्यों में बीजेपी के प्रति बढ़ता समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार मजबूत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी कहा कि बीजेपी की योजनाओं और नीतियों के कारण देशभर में पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा। जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

गौरतलब है कि इन पांच राज्यों में हुए चुनावों में करीब 25 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनके नतीजों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में