उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून राजनीति

भाजपा नेता का कारनामा….सरकारी नौकरी लगाने के बदले में ले लिए रुपये, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा नेता का कारनामा सामने आया है। चमोली जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। कनखुल मल्ला के राकेश सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष ने सरकारी नौकरी लगाने के बदले में रुपये लिए। इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आरोपों को स्पष्ट कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

राकेश सिंह बिष्ट ने 11 अक्टूबर को कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह पीआरडी के तहत आरडब्लूडी में सेवक हैं और रमेश मैखुरी के परिवार से पारिवारिक संबंध होने के कारण उन्होंने नौकरी लगाने की गुहार लगाई थी।

आरोप के अनुसार, जिलाध्यक्ष ने उनसे एक लाख रुपये की मांग की, जिसे राकेश ने देने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी, तो उसने यह बात सार्वजनिक की। वायरल वीडियो में राकेश ने आरोप लगाया है कि 11 अक्टूबर को पाड़ली पीपल के पेड़ के पास जिलाध्यक्ष और उनके साथियों ने उसे धमकाया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

इस मामले में रमेश मैखुरी ने कहा है कि यह आरोप साजिश के तहत लगाए गए हैं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में