उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार

आग का गोला बनी बाइकें… मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के धर्मनगरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो अलग-अलग स्थानों पर चलती बाइकों में अचानक आग लग गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाइक सवार कांवड़िए समय रहते सुरक्षित बाइक से उतर गए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम ने फिर बदला मिजाज...कल भारी बारिश और बिजली का अलर्ट; इस जिले में स्कूल बंद

पहली घटना मंगलवार को हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुई। एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, जो इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। मगर, कांवड़िए ने खुद को सुरक्षित निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशीली ड्रिंक, फिर अश्लील वीडियो... मंगेतर को भेजकर युवती से ब्लै‌कमेलिंग, जानें पूरा मामला

दूसरी घटना सोमवार शाम को केबल पुल के पास हुई, जहां एक कांवड़िए की बाइक में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में बाइक आग का गोला बन गई। पुलिस ने मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक दोनों दिशाओं में रोक दिया, जिससे कोई अफरातफरी नहीं मची।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी... भाजपा ने दी 48 घंटे की मोहलत; फिर होगा बड़ा आंदोलन

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इन दोनों हादसों में जनहानि से बचा गया, लेकिन ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित रहा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में