उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार

पुलिस में बड़ा उलटफेर… कई कोतवालों की कुर्सी बदली, दरोगाओं के भी तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात जारी आदेश के अनुसार जनपद के 15 कोतवाली व थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को पुलिस कार्यालय एवं विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के तहत निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक राजीव रौथाण को कोतवाली लक्सर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर बनाया गया है। लगभग तीन वर्षों बाद राजीव रौथाण का लक्सर से तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को एसआईएस शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर, जबकि निरीक्षक मनोहर भंडारी को गंगनहर से हटाकर थाना श्यामपुर का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शांति कुमार को रानीपुर से स्थानांतरित कर एसआईएस शाखा प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक मनीष उपाध्याय को रुड़की से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार में वाचक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा... नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटीं टीमें

इसके अतिरिक्त निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की, निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत को थाना कनखल प्रभारी तथा निरीक्षक दिग्पाल कोहली को पीआरओ से हटाकर थाना खानपुर प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को खानपुर से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई है।

निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि वहां तैनात एसआई अंकुर शर्मा को बहादराबाद से हटाकर भगवानपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को कनखल थाने से हटाकर एसआईएस शाखा तथा निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में