उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड…अफसरों के ट्रांसफर को लेकर आई बड़ी अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर चुनाव आयोग ने सख्त नियम लागू किए हैं। अब इस अवधि में किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण बिना आयोग की पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा।

चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि SIR प्रक्रिया को सुचारू और बिना बाधा के पूरा करने के लिए यह कदम जरूरी है। इस समय बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और अन्य कर्मचारी इस अभियान में कार्यरत हैं। ऐसे में बीच प्रक्रिया में तबादले होने से कार्य प्रभावित होने की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी...उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी, रहें सतर्क

जानकारी के मुताबिक, SIR की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं। इसके तहत बीएलओ मैपिंग सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। 29 मई से इस अभियान का प्रशिक्षण शुरू हुआ था, जबकि 8 जून से 7 जुलाई तक SIR की मुख्य प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने बदला संगठन का ढांचा...उत्तराखंड में 22 प्रकोष्ठों को मिली नई जिम्मेदारी

आयोग ने कहा है कि इस अवधि में तबादलों के लिए वही नियम लागू होंगे जो चुनाव आचार संहिता के दौरान लागू होते हैं। यानी किसी भी अधिकारी के स्थानांतरण के लिए आयोग की अनुमति जरूरी होगी और आयोग आवश्यकता अनुसार अनुमति न देने का अधिकार भी रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सियासी भूचाल...सीएम धामी का राहुल गांधी पर तीखा वार

हाल ही में कुछ अधिकारियों के तबादले आयोग की स्वीकृति के बाद ही किए गए हैं। प्रशासन इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कर रहा है ताकि SIR प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में