उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल में भाजपा का बड़ा कदम…इस नेता को सौंपी अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की संस्तुति पर शुभम उत्तम को नैनीताल ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

शुभम उत्तम वाल्मीकि समाज के हितों और पर्यावरण मित्रों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसे अनुसूचित समाज को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी और नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती सहित अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह निर्णय संगठन को और सशक्त बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में