उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल…इन जिलों के बदले कप्तान, देखें लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री धामी सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए। 16 दिनों में पांच हत्याओं के बाद देहरादून का एसएसपी भी बदला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, देहरादून के पूर्व एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का जिम्मा मिला है। हरिद्वार के एसएसपी पद पर अब नवनीत भुल्लर तैनात होंगे, जो फिलहाल एसएसपी एसटीएफ के पद पर थे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटाकर उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति फिलहाल चंपावत के एसपी थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

चंपावत का नया एसपी रेखा यादव होंगी, जो पहले पिथौरागढ़ की एसपी थीं। पिथौरागढ़ का एसपी अब अक्षय प्रहलाद कोंडे होंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में