उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। क़ानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति ने जिले में तैनात 13 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनुग्रह सिंह को कोतवाली खटीमा से स्थानांतरित कर कोतवाली किच्छा भेजा गया है, जबकि सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनाती दी गई है। शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में तैनात विजय सिंह को प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म बनाया गया है। वहीं मोहन चंद्र जोशी को चौकी बागवाड़ा से कोतवाली रुद्रपुर और प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली गदरपुर भेजा गया है।
इसके अलावा नरेश पंत को चौकी रम्पुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दीपक कौशिक को डीसीआरबी से एसओजी रुद्रपुर में तैनात किया गया है। प्रदीप पंत को थाना पुलभट्टा से प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर बनाया गया है। ओम प्रकाश को कलकत्ता फार्म चौकी से थाना पुलभट्टा भेजा गया है, जबकि सौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी शिवनगर पथरी नियुक्त किया गया है।
स्थानांतरण सूची में जितेंद्र सिंह खत्री को प्रभारी चौकी बाजार से कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को कोतवाली किच्छा से कोतवाली रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदीप काहोली को प्रभारी चौकी शिवनगर पथरी से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी बाजार नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार होगा। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।


