उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

पुलिस में बड़ा फेरबदल…यहां बदले कई थानों के प्रभारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की ओर से देर रात जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। इसी क्रम में निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से हटाकर झबरेडा थाने का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली मंगलौर से स्थानांतरित कर कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है, जबकि निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम... नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उपनिरीक्षकों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से एसएसआई मंगलौर बनाया गया है। उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर से हटाकर थाना बुग्गावाला का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को एसएसआई मंगलौर से एसएसआई बहादराबाद भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में फायरिंग...ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय शाह को झबरेडा थाने से पुलिस कार्यालय तथा उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को एसएसआई बहादराबाद से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।

इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में