उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कश्मीरी शॉल विक्रेता से मारपीट!…वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के काशीपुर में कश्मीरी शॉल विक्रेता बिलाल अहमद गनी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उधम सिंह नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। इस मामले की शिकायत बिलाल ने 25 दिसंबर को काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर FIR दर्ज की और उन्हें पुलिस हिरासत में लिया। साथ ही, संभावित सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के निर्देश भी जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

जांच में पता चला कि यह घटना 22 दिसंबर की है। वीडियो में कुछ युवकों द्वारा बिलाल से अभद्रता और दुर्व्यवहार किया गया था। FIR में धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 304, 62, 292 एवं 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा, “जनपद में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आम जनता से अफवाहों और भड़काऊ सामग्री से बचने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के बारामूला सांसद इंजीनियर रशीद ने उत्तराखंड और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कश्मीरियों की सुरक्षा की मांग उठाई। बिलाल अहमद गनी, 28 वर्षीय कुपवाड़ा निवासी, लंबे समय से उत्तराखंड में शॉल विक्रेता के रूप में काम कर रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में