उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…भाजपा ने इन चेहरों को दी अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है। हल्द्वानी में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

यह नियुक्तियां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी विनीत अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई हैं। नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय की संस्तुति तथा मंडल प्रभारी गणेश पंत एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप की सहमति के बाद पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

नई कार्यकारिणी में जीवन गोस्वामी, रामजीत पटेल और दीपक राठौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रेम सिंह श्रीवास्तव और सुमित साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कश्यप, ऊषा रस्तोगी और विजय साहू को मंत्री नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके अलावा अजय वर्मा को मीडिया संयोजक, विशाल राजपूत को सोशल मीडिया संयोजक, राजेश साहू को कोषाध्यक्ष तथा सुजीत साहू को आईटी संयोजक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरविन्द जायसवाल, अजय गुप्ता, बीना साहू, कुनाल सिंह राजौरिया, शुभम मौर्या, अनुराग रस्तोगी, सीमा राठौर और बृजेश प्रजापति को शामिल किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में