उत्तराखण्ड गढ़वाल जॉब अलर्ट देहरादून हिल दर्पण

युवाओं के लिए बड़ा मौका…उत्तराखंड में इतने पदों पर निकली भर्ती, ये है आवेदन की तिथि

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 का भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में प्रशासनिक और पुलिस सेवा से जुड़े कई अहम पद शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक के सबसे ज्यादा 14 पद हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 10 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा के 8, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5, राज्य कर अधिकारी के 5, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 4 और संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव के 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर फिर गरमाई सियासत... धामी के बयान से कांग्रेस में हलचल

भर्ती सूची में जिला कमांडेंट होमगार्ड के 2, सहायक आयुक्त राज्य कर, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1, उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त के एक-एक पद शामिल हैं। वहीं सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर के 2 और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के 3 पद भी भरे जाएंगे।

आयोग ने कुल पदों में से 37 पद सामान्य वर्ग के लिए रखे हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 13, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6 पद निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न पदों पर उत्तराखंड महिला सहित क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी लागू होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी श्रेणी और उपश्रेणी की जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी एंट्री!...116 कार्यकर्ताओं को मिली पार्षद की कुर्सी

पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। अधिकांश महत्वपूर्ण पदों के लिए लेवल-10 का वेतनमान निर्धारित किया गया है, जिसमें 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। राज्य कर अधिकारी के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान निर्धारित है।

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भी 29 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए किया जा सकेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिस फैसले का था बेसब्री से इंतजार, वही सुनवाई टली...बनभूलपुरा प्रकरण में बढ़ी बेचैनी

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में जरूरी संशोधन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद किसी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और परीक्षा से जुड़ी सभी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में