उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

बड़ी खबर…. हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत इन अफसरों के हुए तबादले

खबर शेयर करें -

देहरादून। शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें पीसीएस पंकज उपाध्याय भी शामिल हैं।

शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक और आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

इसी तरह पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन,अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। वहीं जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर का पदभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

इसके साथ ही विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। वहीं पीसीएस पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। यह पखवाड़े भर के अंदर उनका दूसरा तबादला है। वहीं रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में