उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम गढ़वाल देहरादून

किसान आत्महत्या कांड से जुड़ी बड़ी चूक… पुलिस अफसर की ACR लीक होने पर STF एक्टिव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड से जुड़े मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। निलंबित आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंप दी गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, कुंदन सिंह रौतेला पूर्व में बागेश्वर जनपद में तैनात रह चुके हैं। उस दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने उनकी एसीआर में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज करते हुए उन्हें जिले से बाहर तैनात करने की संस्तुति की थी। यह बेहद गोपनीय रिपोर्ट अब सार्वजनिक मंचों पर वायरल हो रही है, जिससे पुलिस विभाग में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

डीजीपी दीपम सेठ ने स्पष्ट किया कि एसीआर एक संवेदनशील और गोपनीय डिजिटल दस्तावेज होती है, जिसे केवल अधिकृत अधिकारियों को ही सुरक्षित आईटी सिस्टम के माध्यम से देखने की अनुमति होती है। ऐसे में इसका बाहर आना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि डेटा सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला भी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस प्रकरण में अनधिकृत डेटा एक्सेस और साइबर ट्रेल की जांच आवश्यक है। इसी कारण तकनीकी रूप से सक्षम एजेंसी के तौर पर एसटीएफ को जांच सौंपी गई है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि कुमाऊं यूनिट को सभी तकनीकी और तथ्यात्मक पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह 10 जनवरी को अपनी पत्नी और बेटे के साथ नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र गए थे। इसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग लगातार जांच के घेरे में है और अब एसीआर लीक होने का मामला भी इसी कड़ी में सामने आया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में