उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून रोजगार हिल दर्पण

उत्तराखंड में युवाओं को बड़ी सौगात… इन विभागों को मिले 221 कार्मिक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये नियुक्तियां शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभागों में विभिन्न पदों पर की गई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षण उनके वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बीते साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज!.... फंदे से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप नीति और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

सीएम ने कहा कि एक समय था जब युवाओं को नौकरी पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पारदर्शिता और तेजी के साथ भर्तियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

उन्होंने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़े कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में कौशल विकास विभाग के 173 अनुदेशक, 04 वैयक्तिक सहायक तथा पशुपालन विभाग के 09 सहायक शामिल हैं। वहीं शहरी विकास विभाग में भी 35 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य में बिना सिफारिश और पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां की जा रही हैं, जिससे युवाओं का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष समेत कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में