देश/दुनिया राजनीति राष्ट्रीय हिल दर्पण

बीजेपी में बड़ा भूचाल!… इन राज्यों में बदले अध्यक्ष, जानें किसे मिली कमान

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नई जिम्मेदारियां सौंपकर आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।

दिल्ली बीजेपी की कमान अब केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दी गई है। वे केंद्र सरकार में परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें वीरेंद्र सचदेवा की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि दिल्ली में संगठन को और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

पंजाब में बीजेपी ने बड़ा बदलाव करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी देकर चुनावी तैयारियों को तेज करने के संकेत दिए हैं। ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता होंगी। उन्होंने मोहन लाल बड़ौली का स्थान लिया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय डॉ. गुप्ता पहले प्रदेश महामंत्री और पानीपत जिलाध्यक्ष की भूमिका निभा चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वहीं त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी का कहना है कि नए नेतृत्व के जरिए राज्यों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस