उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट स्थानान्तरण हिल दर्पण

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…इस अफसर का तबादला आदेश रद्द

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए देहरादून के स्वास्थ्य निदेशालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रजनी रावत के तबादले को रद्द कर दिया। रजनी रावत ने 13 फरवरी 2026 को जारी अपने स्थानांतरण आदेश को अदालत में चुनौती दी थी। उनका आरोप था कि उन्हें नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए बिना चमोली जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने की। अदालत ने पाया कि स्थानांतरण आदेश जारी करते समय निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि तबादला प्रशासनिक आधार पर किया गया, लेकिन उन्हें न तो कोई कारण बताया गया और न ही सुनवाई का अवसर दिया गया। अधिवक्ता ने उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 की धारा 18(4) का उल्लेख करते हुए दलील दी कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायतें हों तो स्थानांतरण से पहले उचित जांच और तथ्यों की पुष्टि आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

दूसरी ओर, राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि रजनी रावत ने पूर्व में जारी कुछ विभागीय आदेशों का पालन नहीं किया था और उन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए थे।

सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि बिना जांच और बिना सुनवाई का अवसर दिए जारी किया गया स्थानांतरण आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। इसी आधार पर 13 फरवरी 2026 का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि 15 फरवरी 2026 को रजनी रावत द्वारा दिए गए विस्तृत अभ्यावेदन पर विधिसम्मत ढंग से विचार किया जाए, उन्हें उचित सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए और उसके बाद ही नया निर्णय लिया जाए। साथ ही, याचिकाकर्ता को जांच में पूरा सहयोग करने के लिए भी कहा गया। इस निर्देश के साथ ही खंडपीठ ने याचिका का निपटारा कर दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में