उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी नगर निगम का बड़ा फैसला… आय बढ़ाने के लिए बनेगा नया मास्टर प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम की आय में वृद्धि और शहर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर ‘जीरो टॉलरेंस’... मुख्य सचिव ने दिए ये सख्त आदेश

बैठक में महापौर ने कहा कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करना वर्तमान समय की प्राथमिक आवश्यकता है, जिससे शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वृद्धि के नए स्रोतों की पहचान कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के लिए दुःखद खबर... खाई में गिरी स्कॉर्पियो; चौकी प्रभारी की मौत

बैठक में निगम की संपत्तियों के बेहतर उपयोग, आय बढ़ाने के उपायों तथा दुकानों से जुड़े नामांतरण एवं विरासतन मामलों के निस्तारण पर भी चर्चा की गई। लंबित मामलों को कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति के बाद निस्तारित किया गया, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।

महापौर ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि नगरवासियों को स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बम विस्फोट की धमकी... सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और शहर के विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जताई। बैठक में पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में