उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस को बड़ा झटका… एएसआई की संदिग्ध हालात में मौत, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे के लिए दुःखद खबर सामने आई है। पुलिस के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे महकमे में जहां शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

घटना ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की है। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के ग्राम मल्ला गरका के निवासी थे। वर्तमान में वे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सरकारी आवास में अपने परिवार—पत्नी और एक पुत्र—के साथ रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी। सुबह उठकर उन्होंने भोजन किया और आराम करने चले गए। दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और फिर से सो गए। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 10 बजे जब ड्यूटी का समय नजदीक आया और वे नहीं जागे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

काफी प्रयासों के बावजूद जब वे नहीं उठे, तो परिजन घबरा गए। तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। सहकर्मियों के अनुसार, संजय खाती एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे। उनके अचानक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में