उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका…इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, सियासत गरमाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पार्टी नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।

लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने  अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि राजनीतिक हलकों में उनके इस फैसले को लंबे समय से चली आ रही नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!...15 दरोगाओं के तबादले, कई चौकियों के प्रभारी बदले

प्रमोद खारी का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में गुर्जर समाज की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को अपेक्षित गंभीरता नहीं मिल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अधिकारी भी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को महत्व नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम!...भारी बारिश की चेतावनी, 6 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं और समाज की समस्याओं की सुनवाई नहीं होगी और सम्मान नहीं मिलेगा, तो पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

गुर्जर समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले प्रमोद खारी लंबे समय से लक्सर क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता रहे हैं। उनके इस्तीफे को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस... बारिश में भी नहीं थमे तेवर; पुलिस से आर-पार के संकेत

अब निगाहें भाजपा नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं। देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व उनकी नाराजगी दूर करने में सफल होता है या फिर यह घटनाक्रम क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म देता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में